फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen plant inaugurated at CHC Gangapur MLA said PM and CM changed the nature of health centers

वाराणसी: सीएचसी गंगापुर में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, विधायक बोले- पीएम और सीएम ने बदला स्वास्थ्य केंद्रों का स्वरूप

Thu, 28 Oct 2021 11:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Oct 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant inaugurated at CHC Gangapur MLA said PM and CM changed the nature of health centers
विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) गंगापुर में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण गुरुवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया। 30 बेड के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने से कई गांवों लोगों सुविधा होगी।

विज्ञापन


लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का बदला स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की देन है। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर, नर्स, पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम का संचालन अजय ऊदल व स्वागत भाषण छोटे लाल पटेल ने किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ,अनिल अग्रवाल फाउंडेशन से शशांक रेड्डी, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, पीएचसी प्रभारी संतोष सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, ग्राम प्रधान मंगारी नंदलाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर 16,772 लोगों को लगा कोरोना का टीका 

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चल रहे मेगा अभियान में बृहस्पतिवार को 16,772 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 7048 को पहली और 9724 को दूसरी डोज लगाई गई। उधर, अर्दली बाजार एलटी कॉलेज और सिगरा स्टेडियम में चल रहे केंद्र पर भी 451 लोगों का टीकाकरण हुआ। 
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चल रही कोविड टीका एक्सप्रेस से भी 1843 लोगों को टीका लगाया गया। 29 अक्तूबर को भी मेगा अभियान चलाया जाएगा। इसमें 373 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 

चोलापुर, छित्तूपुर में मिले डेंगू के मरीज

डेंगू का प्रकोप भी जिले में बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को दो मरीजों के मिलने के बाद बृहस्पतिवार को भी चोलापुर और छित्तूपुर में एक-एक नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि चोलापुर में 35 वर्षीय युवक और छित्तूपुर में 27 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब मरीजों की संख्या 170 हो गई है। बताया कि 1687 घरों में सर्वे में एक घर में डेंगू का लार्वा भी मिला है। इस समय अस्पतालों में 73 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed