फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen Express departs from Varanasi to take liquid oxygen, train carrying six empty oxygen tankers

लिक्विड ऑक्सीजन लेने को वाराणसी से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस, छह खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर निकली ट्रेन

Thu, 22 Apr 2021 03:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Express departs from Varanasi to take liquid oxygen, train carrying six empty oxygen tankers
ट्रेन में लोड हुए ऑक्सीजन टैंकर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। उड़ीसा और झारखंड स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर वाराणसी के कैंट स्टेशन से ऑक्सीजन एक्सप्रेस की खाली रैक पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। रैक पर लिक्विड ऑक्सीजन के छह टैंकर हैं।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार यह एक्सप्रेस पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है। वहां से तय होना है कि उड़ीसा या झारखंड के ऑक्सीजन प्लांट जाना है। संभवतः दो से तीन दिन बाद ऑक्सीजन लोड करके यह एक्सप्रेस वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पहुंचेगी। यहां बाकी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर से गुजरेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से लिक्विड ऑक्सीजन मंगाने के लिए रेलवे ने उड़ीसा, झारखंड से वाराणसी तक ग्रीन कॉरिडोर बनवा दिया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस जब वाराणसी के लिए रवाना होगी तो बीच में कहीं भी रेड सिग्नल दिखाकर रोका नहीं जाएगा। वाराणसी समेत अन्य जिलों में ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उड़ीसा और झारखंड से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप मंगाई जा रही है। 

प्रदेश में ऑक्सीजन की लगातार हो रहे संकट से निजात पाने और जिंदगियां बचाने को झारखंड के जमशेदपुर और बोकारो और उड़ीसा के राउरकेला ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाया जा रहा है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी के रास्ते फैज़ाबाद और लखनऊ तक भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस को जाना है। वाराणसी में ऑक्सीजन आने पर जिला प्रशासन तय करेगा कि ऑक्सीजन किन-किन अस्पतालों में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed