फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   oxigen

सीएचसी भदौरा ऑक्सीजन प्लांट से लैस होगा

Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
oxigen
गाजीपुर। ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए डीएम ने पहल शुरू कर दी है। सीएचसी भदौरा ऑक्सीजन प्लांट से लैस किया जाएगा। इसके लिए 40 केविए का जनरेटर एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था करेगा। करीब 15 से 20 दिनों में मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर काफी जदोजहद करनी पड़ती थी। जरूरत पड़ने पर सीएमओ कार्यालय से ऑक्सीजन सिलिंडर भेजने पर मरीज को प्राण वायु मिल पाती थी। ऐसे में समय से ऑक्सीजन न मिलने की स्थिति में संक्त्रस्मितों की सांस टूट जाती थी ऐसे में डीएम ने उन दोनों तहसीलों के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने जहां प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। वहीं जनरेटर और ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था शुरू कर दी है। इधर जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को संचालित करने लिए तकनीकी टीम द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन वालों को आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए डीएम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत होम आइसोलेशन के लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए दो गाड़ियों के साथ चालक और उनके एक सहयोगी तैनात रहेंगे। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से काफी सहूलियत होगी। करीब 15 से 20 दिनों में प्लांट स्थापित होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed