{"_id":"5b8e2e7342c792467002490e","slug":"over-speed-truck-hit-the-car-of-sonbhadra-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र डीएम की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र डीएम की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बेकाबू ट्रक ने डीएम अमित कुमार सिंह के इनोवा कार में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वाहन में डीएम सवार नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी कोतवाल एवं चौकी इंचार्ज पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले डीएम का चालक ट्रक के चालक से वार्ता कर चला गया था।
सुबह करीब आठ बजे डीएम आवास चालक इनोवा को लेकर राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जा रहा था। अभी इनोवा राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप पहुंची थी कि मेन चौक की तरफ से आ रहे ट्रक ने इनोवा के अगले हिस्से में टक्कर मार दिया।
संयोग रहा कि चालक व उसमें सवार एक अन्य कर्मचारी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वहीं ट्रक चालक ने खुद की गलती मानते हुए वाहन को बनवाने की बात कहने लगा। इसके बाद दोनों आपस में सुलह कर चले गए। पुलिस का कहना है कि डीएम के चालक ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।