फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outrage over police indecency with doctors fighting war on Corona

कोरोना से जंग लड़ रहे डाक्टरों संग पुलिस कर रही अभद्रता पर बढ़ी नाराजगी

Thu, 26 Mar 2020 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Mar 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Outrage over police indecency with doctors fighting war on Corona
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

देशभर में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इमरजेंसी सेवा में लगे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कई जिलों में पुलिस अभद्रता कर रही है। लखनऊ सहित अन्य जगहों पर पुलिस द्वारा डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ किए जा रहे अभद्रता और जगह-जगह रोकने की घटनाओं को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीजी हेल्थ ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को एक पत्र लिखकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन


सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल जा रहे हैं। इसमे कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज करने के साथ ही सामान्य मरीजों को भी देख रहे हैं। देशभर में लॉक डाउन होने की वजह से लोगों को घरों से ना निकलने की अपील की गई है। इसमें अस्पतालों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को मुक्त रखा गया है ।
विज्ञापन

 

बावजूद इसके प्रदेश में अलग-अलग जिलों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने, दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा है। बताया कि अगर इस तरह की घटनाएं होंगी तो अस्पतालों में सेवा देने में कठिनाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इमरजेंसी सेवा के तहत सभी डॉक्टर

पैरामेडिकल स्टाफ दिन रात मरीजो की सेवा में लगे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए। आईएमए की ओर से सदस्यों को जो परिचय पत्र दिया गया है उसे लगाकर ही डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। अगर पुलिस सहयोग नही करेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।

डॉ. आलोक भारद्वाज,अध्यक्ष, आईएमए वाराणसी शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed