{"_id":"62d9a89005d4582e9f268006","slug":"outpost-in-charge-of-commissionerate-police-will-be-equipped-with-body-warn-cameras-varanasi-news-vns665241128","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगे कमिश्नरेट पुलिस के चौकी प्रभारी, 10 चौकी प्रभारियों को दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगे कमिश्नरेट पुलिस के चौकी प्रभारी, 10 चौकी प्रभारियों को दिया गया
Fri, 22 Jul 2022 06:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:30 PM IST
सार
वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट के सभी चौकी प्रभारियों को बॉडी वार्न कैमरे से लैस करने का फैसला लिया है। चौकी प्रभारी अपने कंधे पर कैमरे लगाकर घटनास्थल पर जाएंगे। कमिश्नरेट में कुल 66 चौकी प्रभारियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बॉडी वार्न कैमरा
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अब बॉडी वार्न कैमरे से लैस होकर सड़कों पर उतरेगी। यह कैमरा सारी गतिविधियों को रिकार्ड करेगा। कमिश्नरेट में कुल 70 कैमरे इस तरह के मंगवाए जा रहे हैं। हालांकि 10 कैमरे आ चुके हैं और उन्हें ट्रायल के तौर पर चौकी प्रभारियों को दिया गया है। अब तक इस तरह के कैमरे ट्रैफिक पुलिस और जीआरपी में हैं।
विज्ञापन
ऐसा अमूमन सुनने और देखने को मिलता है कि दो पक्षों के विवाद या फिर किसी वांछित के घर दबिश देने पुलिस जाती है तो परिजन उलझ जाते हैं। पुलिस पर कई तरह के आरोप लगते हैं। सही होते हुए भी पुलिस पर सवाल उठने लगते हैं। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सभी चौकी प्रभारियों को बॉडी वार्न कैमरे से लैस करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी अपने कंधे पर कैमरे लगाकर घटनास्थल पर जाएंगे। कमिश्नरेट में कुल 66 चौकी प्रभारियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए जाएंगे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार चौकी प्रभारी अपने कंधे पर बॉडी वार्न कैमरे लगाएंगे और स्पाट पर पहुंचते ही उसे आन करेंगे। सेल्फ रिकॉर्डिंग और नाइट विजन कैमरा रात में भी काम करेगा।
विज्ञापन
इस कैमरे का डाटा लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। घटनाक्रम के साक्ष्य का सटीक संकलन किया जा सकता है। पुलिस व नागरिकों के बीच टकराव या विवाद की स्थिति बाडी वार्न कैमरा से पूरे घटना की जानकारी का वीडियो उपलब्ध हो सकेगा।
केस-एक
पिछले माह चौक थाने की पुलिस दालमंडी इलाके में दबिश डालने गई तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच हुई तो कैमरे में दिखा कि पुलिस बाहर से ही लौट आई थी।
केस-दो
20 जुलाई की रात भेलूपुर के सोनारपुरा में फल खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर फल विक्रेताओं ने हंगामा किया। इसे लेकर भेलूपुर पुलिस को काफी हलाकान होना पड़ा। उच्चाधिकारियों को घटना का संज्ञान लेना पड़ा।