{"_id":"68ab5b661b1f1f60960c0869","slug":"original-buildings-of-six-schools-will-be-built-with-rs-9186-lakh-varanasi-news-c-191-1-svns1015-130797-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 91.86 लाख से छह स्कूलों के बनेंगे मूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 91.86 लाख से छह स्कूलों के बनेंगे मूल भवन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के छह परिषदीय विद्यालयों में 91.86 लाख की लागत से मूल भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 15 लाख 31 हजार रुपये खर्च होंगे। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी है। विभाग की तरफ से अब विद्यालयों का चयन किया जा रहा है।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें करीब एक लाख 37 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प और कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों की तस्वीर बदली जा रही है लेकिन कई विद्यालयों की हालत जर्जर हो चुकी है। कुछ विद्यालयों के जर्जर होने से उन्हें आसपास के विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। छात्रसंख्या बढ़ने या एकाध कक्ष कम होने वाले विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाकक्ष का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि कई ऐसे विद्यालय हैं जिनकी कक्षाएं आसपास के विद्यालयों में चलती हैं। ऐसे छह विद्यालयों में मूल भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसमें डीघ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर, औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहराखास समेत छह अन्य विद्यालय शामिल हैं। इससे उधारी के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अपना भवन मिलेगा। जिला समन्वयक निर्माण कुलदीप ने बताया कि छह विद्यालयों के मूल भवन के लिए 91.86 लाख स्वीकृत हुए हैं। 50 फीसदी बजट मिल चुका है। स्कूलों की सूची अभी फाइनल नहीं हो सकी है। विद्यालयों को चिह्नित कर जल्द ही पैसे भेजे जाएंगे। कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।