फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Order worth Rs 500 crore canceled due to tension between Israel and Iran

Varanasi News: इस्राइल और ईरान के बीच तनाव से 500 करोड़ का ऑर्डर कैंसिल

Tue, 08 Oct 2024 05:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Order worth Rs 500 crore canceled due to tension between Israel and Iran
जर्मनी में लगने वाला 40 साल पुराना डोमोटैक्स फेयर भी निरस्त, निर्यातकों ने जताई चिंता,
विज्ञापन

यूरोपीय देशों मं जाते हैं कालीन समेत कई जीआई उत्पाद
ललित शंकर पांडेय
वाराणसी। यूक्रेन-रूस के बीच झगड़े से पूर्वांचल के निर्यातक उबर नहीं पाए थे कि इस्राइल-ईरान के बीच उपजे तनाव ने और परेशानी में डाल दिया है। कालीन, बनारसी साड़ी समेत अन्य जीआई उत्पादों का करीब 500 करोड़ का ऑर्डर फंस गया है। यूरोपीय देशों में कारोबार थम गया है। कालीन के लिए जर्मनी में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला डोमोटैक्स भी निरस्त कर दिया गया है। 40 साल से इस मेले में बनारस, मिर्जापुर, भदोही समेत पूर्वांचल के निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। 12-15 जनवरी तक होने वाले आयोजन के रद्द होने की सूचना मिलते ही निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है।

यूरोपीय देशों में पानी वाले जहाज से माल जाता है। सबसे बड़ा ऑर्डर कालीन का होता है। ऑर्डर पर ही निर्यातक माल विदेश भेजते हैं और तीन से छह माह बाद हिसाब होता है। किसी किसी का साल भर तक हिसाब नहीं हो पाता है। अक्तूबर से जनवरी तक अच्छा कारोबार होता है। लेकिन इस्राइल और ईरान की वजह से ऑर्डर कैंसिल हो गए। माल तैयार होकर मुंबई के बंदरगाह पर है। कुछ निर्माताओं के माल फैक्ट्री से ही नहीं उठ सके, उनकी पूंजी फंस गई है। विजय कपूर ने बताया कि 500 करोड़ का कारोबार थम गया, ऑर्डर कैंसिल हो गए। डोमोटैक्स ट्रेड फेयर से पूर्वांचल के निर्यातकों को साल भर का 1000 करोड़ के ऊपर का ऑर्डर मिलता था। पूर्वांचल निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ सिंह ने बताया कि लाल सागर में एक और जहाज पर हमले के बाद से निर्यातकों में भय है। रूट बदलने से माल भाड़े में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर माल लाल सागर के रास्ते यूरोप, अमेरिका जाते हैं। फिलहाल इस रास्ते से कारोबारी माल यूरोप नहीं भेजना चाहते हैं। दूसरी ओर पूर्वी अमेरिका के लिए जाने वाले जहाज अफ्रीकी महाद्वीप से घूमकर जा रहे हैं। निर्यातक अनिल अग्रवाल ने बताया कि डोमोटैक्स के निरस्त होने से पूर्वांचल के निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed