फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition to English medium education in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का विरोध

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Opposition to English medium education in secondary schools
हिंदी माध्यम के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने के शासन के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। साथ ही इसे वापस लेने की मांग सरकार से की है। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। चेतनारायण सिंह का कहना है कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में पढ़ाई को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। ऐसे में शासन का यह फैसला उचित नहीं है। सरकार द्वारा हिंदी माध्यम के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने की बात आश्चर्यजनक है। इस प्रकार का विचार या निर्णय नई शिक्षा नीति को नकारना है। साथ ही मातृ भाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ करना और उसके लिए राजकीय इंटर कालेज को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करना शिक्षक, छात्र व समाज हित में नही है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षक की मांगों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed