{"_id":"613276308ebc3e213707321f","slug":"opposition-to-anti-hindutva-program-in-america-intensifies-varanasi-news-vns60957727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में होने वाले हिंदुत्व विरोधी कार्यक्रम का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में होने वाले हिंदुत्व विरोधी कार्यक्रम का विरोध तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में होने वाले हिंदुत्व विरोधी कार्यक्रम का विरोध तेज हो गया है। 10 से 12 सितंबर को आयोजित होने वाले वैश्विक हिंदुत्व का विखंडन विषयक सम्मेलन को लेकर बीएचयू में हुई बैठक में शिक्षकों ने इसकी निंदा की। छात्रों ने भी प्रदर्शन कर इस तरह के कार्यक्रमों को गलत बताया।
विश्वविद्यालय परिसर में प्रज्ञा प्रवाह की इकाई उन्मेष की बैठक में काशी प्रांत के सह-संयोजक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह एक वैश्विक राजनीतिक षड्यंत्र का भाग है, जो हिंदू घृणा व हिंदू फोबिया से ग्रस्त विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा संचालित हो रहा है। बैठक में प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, प्रो. तेज प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार ज्योति, प्रो.लहरी राम मीणा के साथ ही शोध छात्र भी मौजूद रहे।
उधर, हिंदू जनजागृति समिति के बैनर तले विरोध में वैश्विक स्तर पर ऑनालाइन आंदोलन भी शुरू हो गया है। जिसमें 13 देश, 23 राज्य और 400 गांवों के हिन्दू सहभागी हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर को ‘ऑनलाइन’ निवेदन भेजे गए हैं। आंदोलन में हिंदू जनजागृति समिति सहित 32 से अधिक हिंदुत्वनिष्ठ संगठन और हिंदू धर्माभिमानी सहभागी हुए। कार्यक्रम में चेतन राजहंस, विश्वनाथ कुलकर्णी सहित अन्य लोग शामिल हुए।