{"_id":"63622e4720025571ca48f70f","slug":"opportunity-to-show-dance-skills-in-republic-day-unique-initiative-of-culture-department-know-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह में नृत्य कौशल दिखाने का मौका: संस्कृति विभाग की अनोखी पहल, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह में नृत्य कौशल दिखाने का मौका: संस्कृति विभाग की अनोखी पहल, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Wed, 02 Nov 2022 02:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:16 PM IST
सार
अगर आपके पास नृत्य करने का हुनर है और आप अपने नृत्य को एक ऊंची उड़ान देना चाहते हैं तो इसके लिए संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। एकल और समूह में राज्य की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेवारी क्षेत्रीय संकृति विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
republic day
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर संस्कृति व रक्षा मंत्रालय की ओर से वंदे भारत नृत्य उत्सव होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए युवा कलाकारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें तीन मिनट का वीडियो भी शामिल है। यह अखिल भारतीय प्रतियोगिता, गणतंत्र दिवस समारोह-2023 के दौरान नृत्य प्रस्तुत करने का मौका देगी। आवेदन की अंतिम तारीख 8 नवंबर है।
विज्ञापन
अगर आपके पास नृत्य करने का हुनर है और आप अपने नृत्य को एक ऊंची उड़ान देना चाहते हैं तो इसके लिए संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। एकल और समूह में राज्य की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेवारी क्षेत्रीय संकृति विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इच्छुक प्रतिभागी जिनकी आयु 17 से 30 वर्ष के बीच है, वह आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी को नृत्य कौशल प्रस्तुत करते हुए 3 मिनट का वीडियो भी अपलोड करना होगा। वीडियो एकल अथवा 2 से 10 सदस्यों के समूह का भी भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में एक व्यक्ति एक वर्ग में एक ही आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन