{"_id":"623f6c8b74d30b5a786eabc3","slug":"operations-department-reached-the-semi-finals-varanasi-news-vns645106811","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंचा परिचालन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंचा परिचालन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीड़ा संघ की ओर से लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच रेलवे सुरक्षा बल और परिचालन विभाग के बीच खेला गया। इसमें परिचालन विभाग ने तीन विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 16 रन देकर तीन विकेट लेने वाले गजानन मैन ऑफ दी मैच रहे। अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 28 मार्च को सुबह आठ बजे से परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला जाएगा।
आरपीएफ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से शेषनाथ ने 27 बॉल पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन और रामप्रवेश ने 19 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त जावेद ने चार बॉल पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए। परिचालन की तरफ से गजानन ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट और गौरव ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परिचालन विभाग की टीम में 18.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। परिचालन विभाग की तरफ से एपीओ अभिनव सिंह ने 21 बॉल पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन और आशीष ने 15 बॉल पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाए।
प्रशासनिक और इंजीनियरिंग के बीच फाइनल मैच आज
लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब में चल रही अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को प्रशासन की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल को हराकर और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मैकेनिकल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच रविवार को अधिकारी क्लब में सुबह आठ बजे से खेला जाएगा।