{"_id":"5e073f088ebc3e87be2cf1e1","slug":"operation-of-three-day-old-child-in-bhu-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में तीन दिन के बच्चे का हुआ सफल ऑपरेशन, पैदा होने के बाद थी ये समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में तीन दिन के बच्चे का हुआ सफल ऑपरेशन, पैदा होने के बाद थी ये समस्या
Sat, 28 Dec 2019 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Dec 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल रोग विभाग में तीन दिन के जन्मे बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ। जन्म के समय खाने की नली पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई थी, जिसके कारण उसे दूध पीने में दिक्कत थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की पहल पर चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया और अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
हरहुआ ब्लॉक के होलापुर निवासी सुभाष ने पत्नी रीना को 30 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसी दिन बच्चे का जन्म हुआ। जन्म से ही उसमें उक्ते परेशानी सामने आई। जांच में वजह का पता चला।
आरबीएसके के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद से सूचना मिलने के बाद नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ अब्दुल जावेद ने बच्चे के इलाज के बारे में बीएचयू बाल रोग विभाग में बातचीत की। दो दिसंबर को चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन कर जो खाने की नली विकसित न होने से जाम थी, उसे सही किया। 19 दिसंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Trending Videos
शुक्रवार को बच्चे के घर पहुंची आरबीएसके टीम ने स्वास्थ्य का जायजा लिया। डा. जावेद के मुताबिक बच्चा अब ठीक है और दूध भी पी रहा है। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार, डॉ.शिवम पांडेय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।