{"_id":"60cf9ab1b49694547948389b","slug":"operation-chakravyuh-varanasi-police-commissioner-made-a-master-plan-for-crime-control","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण को लेकर बनाया मास्टर प्लान, बदमाशों का फरार होना असंभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण को लेकर बनाया मास्टर प्लान, बदमाशों का फरार होना असंभव
Mon, 21 Jun 2021 01:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:16 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्लान तैयार कराने का उद्देश्य यह है कि जब कभी भी बड़ी वारदात हो और बदमाश शहर से होकर भागने की फिराक में हो तो तुरंत बार्डर सील प्लान लागू होगा। चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी अपनी पोजिशन ले लेंगे।
विज्ञापन
देर शाम हुआ आपरेशन चक्रव्यूह का रिहर्सल, कमिश्नरेट की सीमा को पार करना असंभव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमूमन देखा जाता है कि बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से हाइवे पकड़कर जनपद की सीमा पार कर जाते हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ने में फिर पुलिस को काफी नाको चना चबाना पड़ता है। कमिश्नरेट लागू होने के बाद से अपराधियों की कमर तोड़ने को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत शहर की सीमा सील करने का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन
देर शाम पुलिस आयुक्त ने बार्डर सील का रिहर्सल भी किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से भी ऑपरेशन चक्रव्यूह के बारे में फीडबैक मांगा गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्लान तैयार कराने का उद्देश्य यह है कि जब कभी भी बड़ी वारदात हो और बदमाश शहर से होकर भागने की फिराक में हो तो तुरंत बार्डर सील प्लान लागू होगा।
विज्ञापन
चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी अपनी पोजिशन ले लेंगे। इसके बारे में सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, कुछ उनसे भी प्लान की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इस अभेद चक्रव्यूह को तोड़ पाना बदमाशों के लिए आसान नहीं होगा। देर शाम रिहर्सल करते हुए थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की मुस्तैदी परखी गई।
विज्ञापन
बार्डर सील के स्थान चिन्हित करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों सहित पीआरवी के नाम भी अंकित किए गए हैं। थाना अंतर्गत एक-एक प्वाइंट पर इनकी मौजूदगी रहेगी। जब कभी भी वारदात होगी तो प्लान के तहत सभी को अलर्ट करते हुए पोजिशन लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इससे अपराधी बचकर निकल नहीं पाएगा।