फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open theater and pond gallery will entice with parking

पार्किंग के साथ लुभाएगी ओपेन थियेटर और तालाब की गैलरी

Tue, 12 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Open theater and pond gallery will entice with parking
स्मार्ट सिटी योजना से बेनियाबाग और टाउनहाल मैदान में बन रही भूमिगत पार्किंग के ऊपर निर्माणाधीन पार्क भी शहरियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें ओपेन थिएटर से लेकर तालाब गैलरी, रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को लुभाएंगी। ओपेन थिएटर में जहां कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं बेनियाबाग पार्क में पुराने तालाब को नए कलेवर दिया जाएगा। तालाब के बीच में स्थित राजा चेतसिंह की प्रतिमा तक जाने के लिए गैलरी बनाई जाएगी। जहां लोग आसानी से जाकर लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, सर्किट हाउस में बन रही भूमिगत पार्किंग की बाहरी दीवारें हेरिटेज लुक का अहसास कराएंगी। तीनों जगह 712 चार पहिया और 438 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन

बेनियाबाग में ओपेन जिम, योगा गार्डेन की होगी सुविधा
बेनियाबाग मैदान में भूमिगत पार्किंग के साथ उसके ऊपर ओपेन थिएटर, तालाब और रंग बिरंगे लाइटों से गुलजार पार्क लोगों को आकर्षित करेगा। आपेने थिएटर में छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। नवोदित कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा होगी। वहीं मैदान में एक पुराना तालाब भी है जिसको नए सिरे से संवारा जा रहा है। भूमिगत पार्किंग और पार्क पर 90.42 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। यहां 470 चार पहिया और 130 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

टाउनहाल में आकर्षित करेंगे झूले और पार्क
टाउनहाल मैदान में भी बनने वाली भूमिगत पार्किंग के साथ ऊपर बन रहा पार्क खूबसूरत होगा। इसमें भी ओपेन जिम से लेकर योगा गार्डेन बनाया जाएगा। । यहां भी पार्क को पूरी तरह से हरा-भरा बनाने के साथ हेरिटेज लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए पार्क तक पहुंचने की सुविधा होगी। पार्क पर 23.23 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। भूमिगत पार्किंग नीचे बनने के बाद ऊपर पार्क अब आकार लेने लगा है। 230 दो पहिया और 130 चार पहिया वाहन की पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज लुक का अहसास कराएगी सर्किट हाउस की पार्किंग
सर्किट हाउस परिसर में भी भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसका काम भी लगभग पूरा होने को है। पार्किंग के ऊपर चाराें ओर बनी दीवारें हेरिटेज लुक का अहसास कराएंगी। दीवारों पर लाल पत्थर लगाया जा रहा है। भूमिगत पािर्कंग पर 26.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भूमिगत पार्किंग के ऊपर हरा-भरा पार्क होगा। यहां पाथवे लेकर गार्डेन, हेरिटेज लाइटें आदि लगाई जाएंगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरे परिसर को लैस किया जाएगा। यहां 112 चार पहिया और 178 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।

सर्किट हाउस की भूमिगत पार्किंगके फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। इसको 25 अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाएगा। -राजीव रंजन, प्रोजेक्ट मैनेजर, आवास विकास
बेनियाबाग और टाउनहाल भूमिगत पार्किंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऊपर बनने वाले पार्र्क के निर्माण में तेजी लाई गई है। इसे भी नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। -शाकंभरी नंदन सांथोलिया, पीआरओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed