{"_id":"7a1010b4bed036b1e946fd8dbabb9c35","slug":"open-model-in-the-city-center-of-nsdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुला एनएसडीसी का मॉडल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुला एनएसडीसी का मॉडल सेंटर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 30 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से ठीक दो दिन पहले केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने काशी को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) के मॉडल सेंटर की सौगात दी।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नदेसर के वरुणा अपार्टमेंट में इसकी शुरुआत हुई। जल्द ही जिले में एनएसडीसी के दो और सब सेंटर खोले जाएंगे। जबकि रूडी ने प्रदेश में ऐसे 70 सेंटर खोलने का एलान किया। मॉडल सेंटर में एक ही छत के नीचे कौशल विकास के कई आयामों टेलीकॉम, सिलाई, कढ़ाई, विमानन, होटल, हेयर ड्रेसिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यहां क्लास रूम के साथ ही प्रैक्टिकल के लिए मॉडल रूम भी बनाए गए हैं। ट्रेनिंग डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि 1500 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही है। प्रशासनिक निदेशिका अंजनी सिंह के अनुसार जल्द ही हरहुआ और लोहता में भी सब सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर पर मुहैया होंगे। देश-दुनिया की नामचीन कंपनियां यहां कैंपस सेलेक्शन के लिए आमंत्रित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में रूडी ने कहा कि देश को तीन करोड़ प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत है। केवल पर्यटन उद्योग को ही 40 लाख लोगाें को जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास से लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उधर, रूडी ने नदेसर स्थित एक होटल में संत रविदास शिल्प एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र ‘विशाखा’ का उद्घाटन किया। समारोह में गुजरात के सांसद सीआर पाटिल और भाजपा नेता सुनील ओझा भी मौजूद रहे। इसी क्रम में उन्होंने नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में भारतीय माइक्रो क्रेडिट के सहयोग से सौ ई-रिक्शा और कौशल प्रमाण पत्र वितरित किया। चौकाघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया।