फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open markets in two shifts, forgive tax and interest

बाजारों को दो शिफ्ट में खोलें, माफ हों टैक्स और ब्याज

Tue, 25 May 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Open markets in two shifts, forgive tax and interest
महानगर उद्योग व्यापार समिति की ओर से सोमवार को दुकानों को खोले जाने के संबंध में वर्चुअल बैठक की गई। इसमें समिति से जुड़े सभी क्षेत्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया। पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डीडवानिया व अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि बाजार खुलेंगे तभी कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में तेजी आएगी। बाजारों को दो शिफ्ट में बांटकर खोलना चाहिए। बैठक में व्यापारियों ने शासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कई अहम निर्णय लिए। तय किया कि 28 मई तक लगातार बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने कहा कि यदि व्यापार बंद होता है तो सरकार हमारे सारे टैक्स व ब्याज माफ करे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया व सचिव नीरज पारीख ने कहा कि यही हाल रहेगा तो उद्योगों को भी एक दिन बंद करना पड़ेगा। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने कहा कि हमारी मांगे सही तरीके से सरकार के पास नहीं पहुंच पा रही हैं। वाराणसी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यू आर सिंह और काशी रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने सभी दुकानों को खोलने के लिए शहर के सभी जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने को कहा।
विज्ञापन

तो मजबूरी में सोमवार से खोलेंगे दुकानें
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा व महामंत्री प्रमोद अग्रहरी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन यदि बृहस्पतिवार तक अन्य बानों की दुकानों के खोलने की अनुमति नहीं देती है तो हम सोमवार से मजबूरी में दुकानों को स्वेच्छा से खोलेंगे। बैठक में रमेश निरंकारी, विश्वनाथ दुबे, रविंदर जायसवाल, अरविंद लाल, रमेश भारद्वाज व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दुकानें खोलने की मिले अनुमति
अख़िल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है कि सभी तरह की दुकानों को लेफ्ट और राइट कर सातों दिन 12 से छह बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर संजय जायसवाल, कैलाश साहू, राम भरत ओझा, राजेश यादव, नारायण डी के , हरीश केसरी, विनोद जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

दो शिफ्ट में खोलीं जाएं दुकानें
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी शासन-प्रशासन से सभी तरह की दुकानों को खोलने की गुहार लगाई। व्यापारियों ने बताया कि सभी बानों के दुकानों को सुबह छह से 12 बजे व एक से शाम सात बजे तक दो शिफ्ट में खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। बैठक में राकेश जैन, रविशंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मदन मोहन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed