फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open gyms will open in 300 villages, facilities will increase for players

Varanasi News: 300 गांवों में खुलेगा ओपन जिम, खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Open gyms will open in 300 villages, facilities will increase for players
खेल को बढ़ावा देने के लिए 300 गांवों में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ओपन जिम खोला जाए। फिटनेस और खेल प्रतियोगिता के अभ्यास के लिए उन्हें यहां सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बीते तीन महीने से गांवों का सर्वे कराकर इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। फरवरी तक ओपन जिम तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को साकार करने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों पर है। अब सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी पीछे नहीं रहेंगे। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि गांव में छोटे खेल मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल मैदानों को विकसित करने के साथ ओपन जिम खुलवाया जाएगा। इनका निर्माण कल्याण विभाग मनरेगा योजना के तहत होगा। फरवरी के अंत तक ओपन जिम बनकर तैयार हो जाएंगे। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed