{"_id":"666c2f879e417821b70d7fbf","slug":"open-challenge-pm-modi-kisan-samvad-in-varanasi-signed-memorandum-submitted-to-dm-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: PM के किसान संवाद को चुनौती, DM को सौंपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, यहां पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: PM के किसान संवाद को चुनौती, DM को सौंपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, यहां पढ़ें पूरा मामला
Fri, 14 Jun 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:25 PM IST
सार
Varanasi News: किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 16 जून तक प्रधानमंत्री से संवाद हेतु सार्थक सूचना नहीं मिली तो 17 जून को एक लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को देकर सवाल खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
बैठक करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान नेता विनय शंकर राय 'मुन्ना' की अध्यक्षता में मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर, काशी द्वार, रिन्ग रोड फेज 2, जीटी रोड आवासीय योजना, स्पोर्ट्स सिटी, वैदिक सिटी, वरूणा बिहार, विद्या निकेतन, गोबर गैस प्लांट, वर्ल्ड सिटी एक्सपो, मेडिसिटी योजना से प्रभावित किसानों को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा वाराणसी के बैनर तले वाराणसी की 11 किसान विरोधी योजनाओं से पीड़ित किसान लामबंद होकर अपने वैधानिक हक-हकूक के लिए निर्णायक संघर्ष हेतु संकल्प के साथ व्यापक रणनीति बनाई।
विज्ञापन
संचालन संतोष कुमार पटेल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश पटेल ने दिया। धरना को फतेनरायन सिंह पटेल, राजीव कुमार, उदय प्रताप पटेल, खटाई लाल शर्मा, विजय शंकर पाण्डेय, मेवा लाल, रतन लाल सेठ, राजेन्द्र पाल, राधेश्याम पाल, अंशु उपाध्याय, कृष्ण प्रसाद पटेल, जय प्रकाश, राहुल पटेल, प्रेम शाह, दिनेश तिवारी , धीरू यादव ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन