शिकायत पर संज्ञानः वाराणसी के अस्पतालों में ओपीडी शुरू लेकिन समय से नही पहुंच रहे डॉक्टर, डीएम ने लिया एक्शन
वाराणसी में विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी, मरीजों की भर्ती शुरू हो गई लेकिन डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इस शिकायत पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा हकरत में आए। उन्होंने तीन अस्पतालों और दो स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आज शाम तक जवाब मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब जब अस्पतालों की ओपीडी, मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है। लेकिन मरीजों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों के समय से नही आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा समेत तीन अस्पतालों, दो स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के प्रमुख अधीक्षक के साथ जिला महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर के अधीक्षक के साथ ही शहरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चौकाघाट और दुर्गाकुंड के अधीक्षक से शुक्रवार शाम तक ही नोटिस का जवाब मांगा है।
नोटिस में बताया गया है कि जिस तरह से चिकित्सकों के समय से ना आने की शिकायत मिल रही है, वह ठीक नहीं है। इससे जहां एक और मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है तो वहीं लोगों को टीकाकरण के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीरो सर्वे का आज अंतिम दिन, एंटीबॉडी की मिलेगी सही जानकारी
कोरोना की दूसरी लहर में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए नौ जून से चल रहे सीरो सर्वे में अब तक 890 लोगों की जांच की गई। वहीं, शहरी और ग्रामीण इलाकों में लिए गए सैंपल को केजीएमयू भेज दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एंटीबॉडी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में 11 जून तक 1392 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया था। पहले दिन 408 सैंपल लिए गए। दूसरे दिन भी 482 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
बृहस्पतिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों के 11 क्षेत्र और छह स्लम एरिया में सीरो सर्वे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। फिर सैंपलिंग की गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि निर्धारित समयावधि तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। दो दिन के सैंपल को केजीएमयू भेजा जा चुका है। शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद भी सैंपल भेज दिए जाएंगे।