फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD of BHU will be closed on Dussehra and Diwali OPD of Geriatric will run six days in week

Varanasi: दशहरा-दीपावली पर बंद रहेगी बीएचयू की ओपीडी, हफ्ते में छह दिन चलेगी जेरिएट्रिक की OPD

Sat, 01 Oct 2022 09:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 09:41 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी इस महीने दशहरा और दीपावली पर बंद रहेगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
OPD of BHU will be closed on Dussehra and Diwali OPD of Geriatric will run six days in week
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी इस महीने दशहरा और दीपावली पर बंद रहेगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें यह बताया गया है कि पांच अक्तूबर को दशहरा और 24 अक्तूबर को दीपावली त्योहार की वजह से ओपीडी सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


दोनों दिनों में ऑपरेशन की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। जबकि आकस्मिक सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी। इधर, बीएचयू अस्पताल में कोरोना संक्रमण काल से बंद जेरीऐट्रिक की ओपीडी फिर से छह दिन चलेगी। इसके लिए बीएचयू के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने हामी भर दी है।
विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को  अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जेरिऐट्रिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष व रीजनल जेरीऐट्रिक सेंटर के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनूप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ट्रॉमा सेंटर में भी आर्थो-जेरिएट्रिक क्लीनिक चलाई जाएगी। बता दें कि आईएमएस बीएचयू के जेरिएट्रिक मेडिसिन विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रीजनल जेरिएट्रिक सेंटर की उपाधि दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed