{"_id":"6338667a42fd1f3b0c344892","slug":"opd-of-bhu-will-be-closed-on-dussehra-and-diwali-opd-of-geriatric-will-run-six-days-in-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दशहरा-दीपावली पर बंद रहेगी बीएचयू की ओपीडी, हफ्ते में छह दिन चलेगी जेरिएट्रिक की OPD","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दशहरा-दीपावली पर बंद रहेगी बीएचयू की ओपीडी, हफ्ते में छह दिन चलेगी जेरिएट्रिक की OPD
Sat, 01 Oct 2022 09:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:41 PM IST
सार
बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी इस महीने दशहरा और दीपावली पर बंद रहेगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी इस महीने दशहरा और दीपावली पर बंद रहेगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें यह बताया गया है कि पांच अक्तूबर को दशहरा और 24 अक्तूबर को दीपावली त्योहार की वजह से ओपीडी सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों दिनों में ऑपरेशन की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। जबकि आकस्मिक सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी। इधर, बीएचयू अस्पताल में कोरोना संक्रमण काल से बंद जेरीऐट्रिक की ओपीडी फिर से छह दिन चलेगी। इसके लिए बीएचयू के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने हामी भर दी है।
विज्ञापन
यह जानकारी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जेरिऐट्रिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष व रीजनल जेरीऐट्रिक सेंटर के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनूप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ट्रॉमा सेंटर में भी आर्थो-जेरिएट्रिक क्लीनिक चलाई जाएगी। बता दें कि आईएमएस बीएचयू के जेरिएट्रिक मेडिसिन विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रीजनल जेरिएट्रिक सेंटर की उपाधि दी गई है।
विज्ञापन