फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD of BHU hospital varanasi may start very soon which is closed from 13 April read latest update closed 13 may start soon read latest update

मरीजों को होगा लाभ: 13 अप्रैल से बंद बीएचयू अस्पताल की ओपीडी जल्द होगी शुरू, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 09 Jun 2021 10:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 10:07 AM IST
सार

कोरोना संकट के कारण 13 अप्रैल से बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी बंद है। अब जबकि संक्रमण का ग्राफ एकदम कम हो गया है ऐसे में सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी सेवा को 4 जून से बहाल कर दिया गया है। ऐसे में बीएचयू अस्पताल की ओपीडी सेवा को भी शुरू करने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
OPD of  BHU hospital varanasi may start very soon which is closed from 13 April read latest update closed 13 may start soon read latest update
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के कारण बंद चल रही बीएचयू अस्पताल की ओपीडी भी जल्द ही पहले की तरह शुरू हो सकती है। हालांकि अभी बीएचयू प्रशासन की ओर से कोई तिथि तो नहीं तय की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने अंतिम सप्ताह तक इसके लिए प्लानिंग कमेटी की बैठक भी बुलाई जा सकती है।

विज्ञापन


इसमें कोरोना की वर्तमान स्थिति का आंकलन करने के बाद कुछ शर्तों के साथ ओपीडी के शुरू किए जाने का फैसला लिया जा सकता है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही 13 अप्रैल से बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी की सेवा ठप है। यहां आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में देखा जा रहा है और इमरजेंसी सर्जरी भी की जा रही है।
विज्ञापन


अब जबकि कोरोना संक्रमण का ग्राफ एकदम कम हो गया है ऐसे में सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी सेवा को 4 जून से बहाल कर दिया गया है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी 600 से कम हो गई है और जिले में कोरोना कर्फ्यू भी खत्म हो गया है। ऐसे में बीएचयू अस्पताल की ओपीडी सेवा को भी शुरू करने की चर्चा तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिस तरह कोरोना की पहली लहर के समाप्त होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग से 50 मरीज देखे गए और धीरे धीरे संख्या बढ़ाई गई, उसी तरह इस बात की चर्चा भी हो रही है कि पहले की तरह ही सशर्त ओपीडी की जल्द ही शुरुआत हो सकती है। इससे न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों, बिहार आदि जगहों से आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।

बीएचयू के प्रभारी कुलपतिप्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि बीएचयू अस्पताल की ओपीडी शुरू करने का अभी फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इसके लिए डीन-हेड वाली प्लानिंग कमेटी की मीटिंग बुलाई जाएगी। मीटिंग में ही इस पर अंतिम फैसला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed