फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD of astrology in Sanskrit University from next week you will be surprised to know fees

Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह से ज्योतिष की ओपीडी, फीस जानकर आपको होगी हैरानी

Sun, 30 Jul 2023 04:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 04:08 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित ज्योतिष परामर्श केंद्र में कोई भी व्यक्ति अपनी कुंडली दिखाकर अपने खराब चल रहे ग्रहों के बारे में जानकारी लेकर उनके निदान की प्रक्रिया को समझ सकता है। अधिमास के समापन के बाद अगस्त के प्रथम सप्ताह से ज्योतिष परामर्श केंद्र के संचालन की तैयारी है। 

विज्ञापन
OPD of astrology in Sanskrit University from next week you will be surprised to know fees
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष की ओपीडी के संचालन की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। चार साल से ज्योतिष परामर्श केंद्र के शुरू होने का इंतजार कर रही जनता को जल्द ही ज्योतिष के सही और सटीक समाधान मिलेंगे। ओपीडी शुरू करने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये मिले हैं। पूरी उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह में ज्योतिष विभाग में ओपीडी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष परामर्श केंद्र के संचालन से आम जनता को ग्रह दशाओं के बारे में सही और सटीक जानकारी मिल सकेगी। 2019 से ज्योतिष परामर्श केंद्र के संचालन की तैयारियां चल रही थीं लेकिन किसी न किसी कारण से इसे शुरू करने में अड़चनें आती रहीं।

विज्ञापन

शाम को एक घंटे ओपीडी चलेगी

ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रों अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिमास के समापन के बाद अगस्त के प्रथम सप्ताह से ज्योतिष परामर्श केंद्र के संचालन की तैयारी है। केंद्र के लिए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने विधायक निधि से 25 लाख रुपये की धनराशि भी दे दी है। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके संचालन की अनुमति भी दे दी। ज्योतिष विभाग के एक कमरे में इसका संचालन किया जाएगा। शुरुआत में शाम को एक घंटे ओपीडी चलेगी। विभाग के शिक्षक और शोध छात्र लोगों की समस्या का निदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ रुपये में मिलेंगे तीन फलादेश

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित शुक्ला ने बताया कि ज्योतिष की ओपीडी में जरूरतमंदों को उचित दर पर परामर्श दिया जाएगा। कुंडली दिखाने के लिए फिलहाल 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। कोई भी व्यक्ति 200 रुपये शुल्क जमा करके तीन फलादेश की जानकारी हासिल कर सकता है। शुल्क की 50 फीसदी राशि संबंधित ज्योतिषी को बतौर मानदेय देने का प्रस्ताव है। जबकि 50 फीसदी राशि में 25-25 फीसदी शुल्क विभाग और विश्वविद्यालय कोष में जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed