फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   only varanasi people celebrate second chhoti eid

दुनिया में केवल बनारसी मनाते हैं छोटी ईद, जानें क्या होता है खास

Fri, 07 Jun 2019 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
only varanasi people celebrate second chhoti eid
सिर्फ बनारस में मनाई जाती है छोटी ईद - फोटो : अमर उजाला

मजहबी शहर बनारस का मिजाज दुनिया के और शहरों से अलग है। कबीर ने अपने दोहों में यहां की विरासत को संजोया तो वहीं नजीर ने साझी संस्कृति को अपने कलाम में पिरोया। दुनिया का सबसे पुराना और जीवंत शहर बनारस कई मामलों में अनोखा है। यहां के पर्व और त्योहार भी दूसरे शहरों से एकदम जुदा हैं। इन्हीं में से एक है छोटी ईद जो सिर्फ और सिर्फ बनारस में ही मनाई जाती है।

विज्ञापन


प्रेम-सद्भाव का प्रतीक ईद-उल-फितर दुनिया के लगभग सभी मुल्कों में मनाया जाता है। वहीं बनारस में जोश-ओ-खरोश के साथ छोटी ईद भी मनाई जाती है। बनारसी दो बार ईद मनाते हैं। एक ईद और दूसरी छोटी ईद। छोटी ईद पूरी दुनिया में केवल बनारस में ही मनाई जाती है। मुख्य ईद के दूसरे दिन से बनारस में फिर छह दिन रोजा रखा जाता है। रोजे के छठवें दिन फिर से छोटी ईद मनाई जाती है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह और औरंगाबाद में छोटी ईद का मेला भी लगता है और नमाज अदा की जाती है। मंडुवाडीह स्थित हजरत मखदूम कुतुब तैयब शाह बनारसी का सालाना उर्स छोटी ईद के रूप में मनाई जाएगी। आस्ताना परिसर स्थित मदरसा दारुल उलूम तैय्यबिया मोइनिया के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुस्सलाम ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए पूर्वांचल सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान के अलावा बांग्लादेश के भी अकीदतमंद पहुंचते हैं। औरंगाबाद में मौलाना निजामुद्दीन और बाबू अकेला की अगुवाई में हजरत हवा शाह का उर्स मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed