फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only tweet leaders were left in opposition says Deputy CM Dinesh Sharma in varanasi also said UP government gave new dimension to education

वाराणसीः उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को दिया नया आयाम, माफिया राज किया खत्म

Sat, 04 Sep 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Sep 2021 10:29 PM IST
सार

सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक और वाराणसी मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Only tweet leaders were left in opposition says Deputy CM Dinesh Sharma in varanasi also said UP government gave new dimension to education
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे।  शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने आए उप मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम दिया है। जिस तरह से यहां बोर्ड में नकल विहीन परीक्षा कराई गई, वह मॉडल बन गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शिक्षा तंत्र में लाए गए बदलाव से अब विद्यार्थियों के लिए तरक्की के नए रास्ते भी खुल रहे हैं। यही नहीं शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के भी हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि विपक्ष में अब ट्वीट वाले नेता रह गए हैं। उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में भी उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछली सरकार से विरासत में मिले खस्ताहाल शिक्षा तंत्र में लाए गए बदलाव से अब विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। प्रदेश की नई शिक्षण व्यवस्था अब अन्य राज्यों को भी राह दिखाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में विकास हो रहा है, उससे उत्तरप्रदेश अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। अब माफिया राज खत्म हो गया है। निवेश के मामले में आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक संग सर्किट हाउस में बैठक कर सत्र को नियमित करने के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को भी समय से पूरी करने का निर्देश दिया।

नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी तो होगी सख्त कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में नियुक्तियों में पारदर्शिता बरती जाए। फर्जी नियुक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संस्कृत विद्यालयों में योग्य शिक्षकाें की भर्ती की जाए और इसके लिए नियमावली के अनुरूप चयन समिति में विशेष रखे जाएं। नियुक्ति में किसी तरह का दबाव नहीं हो, हर कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता व नियमानुसार हो। 

 सर्किट हाउस में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के चयन में गवर्नर प्रक्रिया को अपनाने का निर्देश दिया। कहा कि भर्ती चयन के लिए विज्ञापन व्यापक प्रसार वाले समाचार पत्रों में ही प्रकाशित कराएं।

बनारस के विश्वविद्यालय रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव भी भेजें। इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रमोट होने वाले बच्चाें को दाखिले से वंचित न होने दें। उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से शासन पर लंबित कार्यों की सूची भी मांगी। कोरोना संक्रमण से मरने वाले वित्त विहीन संविदा शिक्षक और कर्मचारियों की सूची तैयार करने तथा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि की विवरण सहित रिपोर्ट भेजने को कहा। डॉ. शर्मा ने समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को सचेत किया कि अनियमित नियुक्ति कतई नहीं की जाए। 

डिप्टी सीएम ने 2000 शिक्षकों को किया सम्मानित

कोरोना संक्रमण की वजह से भले ही स्कूल-कॉलेज बंद थे, ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चल पाईं, लेकिन शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास चलाकर छात्रों की पढ़ाई जारी रखी। उनका यह प्रयास अविस्मरणीय है। सरोजा पैलेस में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षण संस्थानों आदि से जुड़े 2000 शिक्षक सम्मानित किया गया।

समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से कायाकल्प, प्रेरणा योजना आदि के माध्यम से गुणात्मक सुधार किया गया है, उससे शिक्षा का स्तर बढ़ा है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कोई सुझाव हो तो सीधे उन्हें पत्राचार से सुझाव भेजा जा सकता है। जो 70 सालों में नहीं हुआ, उसे वर्तमान सरकार ने कर दिखाया है।

उन्होंने कहा, एनसीईआरटी की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन सुनिश्चित कराया जा रहा है। आज सरकारी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का स्तर इतना ऊंचा उठ गया है कि यहां दाखिले के लिए लोगों में विशेष रुचि एवं भागमभाग मची है।

उप मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का किया षोडशोपचार पूजन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और धाम के कार्यों का भी जायजा लिया। काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों के बारे में धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम, बाबा का प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मंदिर में उपमुख्यमंत्री ने षोडशोपचार दर्शन पूजन किया और गर्भगृह से निकलने के बाद मंदिर के स्वर्ण शिखर को नमन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed