फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only pm promise ? Sivpal yadav

केवल वायदा करते हैं पीएम: शिवपाल

Fri, 30 Jan 2015 01:50 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Only pm promise ? Sivpal yadav

वाराणसी। प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी केवल वायदा करते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के बाद कालाधन वापस लाएंगे और प्रत्येक बेरोजगारों के खाते में 20-20 लाख रुपये होंगे लेकिन 20 रुपये भी किसी के खाते में नहीं पहुंचे हैं। जीतने के बाद बनारस को उन्होंने अब तक कुछ नहीं दिया है।

विज्ञापन

 ये बातें गुरुवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित समारोह में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। इस मौके पर उन्होंने 43.19 करोड़ रुपये के 15 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही समाजवादी पेंशन योजना समेत शासन की कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि सपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। बीते एक साल के भीतर पीडब्ल्यूडी ने सड़कों को बेहतर बनाने के लिए सूबे में 700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जबकि केंद्र सरकार ने बीते तीन सालों में नेशनल हाईवे की सड़कों के निर्माण के लिए क्रमश: 25, 15 और 14 करोड़ रुपये ही दिए हैं। प्रदेश सरकार ने वाराणसी मंडल के किसानों का 110 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है।
 वाराणसी में तीन घाटों को बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये दिए हैं। प्रदेश में दवाई, पढ़ाई और सिंचाई बिल्कुल मुफ्त है। महिलाओं के लिए 1-1 लाख रुपये कर्ज मात्र 2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक रुपया प्रदेश के पर्यटन विभाग को नहीं मिला है। पीडब्ल्यूडी के राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार ने जितने रुपये सड़कों के लिए दिए उतना आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं दिया।

अतिथियों का स्वागत सीडीओ विशाख जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु गर्ग और धन्यवाद ज्ञापन कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू, शतरूद्र प्रकाश, मनोज राय धूपचंडी, बहादुर सिंह यादव, राजकुमार जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, सुमन यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed