फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only eight councillor became Kashi want smart city

सिर्फ आठ पार्षद चाहते हैं काशी बने स्मार्ट सिटी

Sat, 17 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Only eight councillor became Kashi want smart city
वाराणसी। काशी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रथम चरण के 20 शहरों की सूची में शामिल कराने की कवायद भेले तेज हो गई हो लेकिन काशी स्मार्ट बने इसमें शहर के पार्षद ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना को लेकर मिनी सदन की उदसीनता का आलम यह है कि शुक्रवार को नगर निगम में हुई बैठक में 100 में से महज आठ पार्षद ही शामिल हुए।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि केंद्र सरकार की इस योजना पर चर्चा के लिए भाजपा के भी सभासद भी नहीं पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के स्मार्ट सिटी मिशन को और उनके संसदीय क्षेत्र बनारस को सभासदों ने झटका दिया है। बता दें स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत देशभर के 98 शहरों का चयन किया गया है। अब योजना के पहले चरण में 20 शहरों में काम शुरू होना है। इसके लिए एनके बिल्डकॉन कंसल्टेंट
विज्ञापन


ने लोगों से सुझाव लेने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद ही इसके विकास का खाका तैयार किया जाना है। गुरुवार को निगम के अधिकारियों एवं मीडिया से इस मुद्दे पर चर्चा के बाद शुक्रवार को सभासदों के साथ इस पर मंथन हुआ लेकिन इसमें गिनती के सिर्फ आठ पार्षद ही आए। उनका कहना था कि बैठक की सूचना ही उन्हें नहीं दी गई। बैठक में शामिल होने वालों में वरुण सिंह, शिव सेठ, अरशद लड्डू, डॉ. अख्तर अली, शिवकुमार सोनकर, अशोक सेठ, असलम और रमजान अली थे। अपर नगर आयुक्त का कहना था कि 10 सभासद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed