{"_id":"64944d1b3aba4228310c1bf9","slug":"only-45-percent-of-the-buildings-were-constructed-varanasi-news-c-20-vns1013-263505-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महज 45 फीसदी ही हुआ भवनों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महज 45 फीसदी ही हुआ भवनों का निर्माण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हो रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बन रहे मकानों की गति बहुत धीमी है। 15 महीने बीतने के बाद भी मकानों का निर्माण महज 45 फीसदी ही हो पाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 12024 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 259 आवास बनाए जाने हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने इन सभी भवनों का निर्माण जुलाई तक पूरा कराने को कहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) काे भवनों का निर्माण करना है। इसमें 12013 को लोगों को पहली किस्त और 11359 लोगों को दूसरी किस्त मिली है। इसके अलावा अब तक 5453 भवनों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। ऐसे ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत डीआरडीए को 259 भवनों का निर्माण कराने का लक्ष्य मिला है। इसमें सभी लाभार्थियों को पहली किस्त और 248 लाभार्थियों को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। योजना के तहत अब तक 105 भवन बन कर तैयार हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आवास के लाभार्थियाें की जो सूची पहले बनाई गई उसमें कई त्रुटियां पाई गईं। जांच के बाद कमियों को दूर कर अंतिम सूची शासन को भेजी गई। जिससे किस्त जारी होने में देरी हुई।
वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 55 फीसदी मकान निर्माणाधीन हैं। काम में तेजी लाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को कहा गया है। जल्द ही सभी मकानों का निर्माण पूरा होगा। - विनोद राम त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए