फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online Sold Prodect Of ‘USTAD’

‘उस्ताद’ के हुनरमंद ऑनलाइन बेचेंगे अपने उत्पाद

Sat, 09 May 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 09 May 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
Online Sold Prodect Of ‘USTAD’
वाराणसी। अल्पसंख्यकों की दस्तकारी को संरक्षित करने और उनकी स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से शुरू हो रही उस्ताद योजना के हुनरमंद अपने उत्पाद ऑनलाइन बेच सकेंगे। 14 मई को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उस्ताद (अपग्रेडिंग द स्किल एंड ट्रेनिंग इन ट्रेडिशनल आर्ट/क्राफ्ट फार डेवलपमेंट) योजना की लांचिंग होगी। इस मौके पर केंद्र सरकार की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. अरविंद मायाराम ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद ने बताया कि इस योजना के तहत लकड़ी और मिट्टी के खिलौने व बर्तन आदि, दरी, आर्टिफिशियल आर्नामेंट, कढ़ाई-सिलाई आदि पारंपरिक कलाओं के उस्ताद 15 से 35 वर्ष तक के अल्पसंख्यकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके एवज में उन्हें मानदेय दिया जाएगा और प्रशिक्षुओं को भी भत्ता मिलेगा। बताया कि जिस प्रकार कंपनियां अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचती हैं, उसी प्रकार इस योजना के लाभार्थी भी अपने
विज्ञापन


उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर सकेंगे।  इसके लिए ई-प्लेटफार्म का उद्घाटन भी इसी दिन होगा। योजना की लांचिंग सांस्कृतिक संकुल में होगी, जिसमें देश के 18 राज्यों के 800 बुनकरों और हस्तशिल्पियों को बुलाया गया है। इस दौरान उनकी कलाकारी का डिस्प्ले किया जाएगा। इसी दिन रमाडा होटल में ई-कामर्स, क्वालिटी पर सेमिनार होगा, जिसमें बुनकरों के अलावा बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी
विज्ञापन
विज्ञापन


 हस्तशिल्पी शामिल होंगे। डॉ. अरविंद ने दोनों कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया। उनके साथ मंत्रालय के निदेशक अनुराग वाजपेयी, प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव जेपी पांडेय, सीडीओ विशाख जी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed