फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online research through innovation model, new path to innovation

Varanasi News: इनोवेशन मेले से मिलेगी शोध, नवाचार को नई राह

Thu, 08 Feb 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Online research through innovation model, new path to innovation
शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल बीएचयू, डिजाइन इनोवेशन सेल की ओर से आयोजित इनोवेशन मेले में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, छात्रों की प्रतिभा देखने को मिली। मुख्य अतिथि प्रो. एएस रघुवंशी ने कहा कि इनोवेशन समिट जैसे आयोजनों से शिक्षण संस्थानों में शोध, नवाचार का नया मार्ग प्रशस्त होगा। इससे न केवल छात्रों और शिक्षकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. एएस रघुवंशी ने प्रकृति से प्रेरित नवाचार पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं एवं प्रकृति द्वारा उसके नवाचार पर जोर देना होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पड़ रहे दुष्प्रभावों से बचने एवं वर्तमान समस्याओं के समाधान को तकनीक के साथ सामंजस्य बैठाते हुए कार्य करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि दृश्य कला संकाय प्रमुख डॉ. उत्तमा दीक्षित ने इनोवेशन के कार्यों में हो रहे कॉपी राइट संबंधित विषयों पर जोर देते हुए तकनीक में कला सौंदर्य की महत्ता बताई। इनोवेशन सेल में सहायक इनोवेशन आफिसर दिपेन साहू ने इनोवेशन सेल द्वारा नवप्रवर्तन परिषदों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन


नवाचार उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में ही स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब एवं संस्थानों में स्थापित नवप्रवर्तन परिषद की 60 से ज्यादा नवाचार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बीएचयू के डाॅ. मनीष अरोरा के देखरेख में लगी प्रदर्शनी में बनारस के हैंडीक्राफ्ट के 25 से ज्यादा स्टालों पर कला का प्रदर्शन देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed