{"_id":"5bcc5f82bdec22697e538a4c","slug":"online-fraud-in-the-name-of-worship-in-kashi-vishwanath-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी को आई कॉल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी को आई कॉल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, प्रशासन में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी को अज्ञात नंबर से कॉल आई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया और जांच शुरू कर दी। मंदिर में ऑनलाइन पूजा के नाम पर लोगों से ठगी करने की जानकारी मंदिर प्रशासन को मिली है।
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी कॉल सेंटर से इस तरह के कॉल आने के बाद कोई बुकिंग और पूजा पाठ के चक्कर में न पड़ें। खुद मंदिर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करें और किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल मंदिर के हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन का आईटी सेल हरकत में आ गया और जांच शुरू कर दी।
वैसे तो पूजा के नाम पर ठगी के छोट छोटे मामले आते रहते हैं, लेकिन किसी कॉल सेंटर से लकी नंबर बताकर झांसे में लेने का मामला पहला है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के ही एक पुजारी के मोबाइल नंबर पर ही कॉल सेंटर से कॉल आ गया।

फर्जी कॉल की जांच में जुटा मंदिर प्रशासन
demo pic
कॉल में महिला ने लोगों को कॉल करके उनसे पूजा कराने और प्रसाद देने की बात कही। कॉल करने वाली युवती अपना नाम कामनेश शर्मा बताते हुए पुजारी से ही पूजा कराने की बात कह रही है। साथ ही कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आदि गुरू शंकराचार्य के नाम पर धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय सरकार की ओर से आपका नंबर चुना गया है। तीन लाख लोगों में से 11 लोगों को लक्की चुना गया है उसमें आप भी शामिल हैं। जब पुजारी ने महिला से ही उसके बारे में पूछा तो महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद पुजारी ने इसकी जानकारी मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दी।
उधर, मंदिर प्रशासन ने इस फर्जी कॉल की जांच भी शुरू करा दी है। मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में पूजा कराने के नाम पर खुले फर्जी कॉल सेंटरों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।