बीएचयू: 10 मार्च तक छात्रों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, 21 मार्च से प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी चलेंगी
ऑनलाइन फार्म 10 मार्च तक भरने के बाद सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ उसे संबंधित संकाय और संबद्ध महाविद्यालय में जमा करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए इनरोलमेंट अएप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट पर जारी किया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले सभी नए छात्रों को 10 मार्च तक फार्म भरकर उसे ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
काउंसिलिंग के खत्म होने के बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं अब 21 मार्च से प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नए छात्रों का पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके लिए परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है।
नए छात्रों को पंजीयन संख्या आवंटन के लिए ऑनलाइन इनरोलमेंट एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। ऑनलाइन फार्म 10 मार्च तक भरने के बाद सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ उसे संबंधित संकाय, विभाग, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय में जमा करना होगा।
परीक्षा नियंता कार्यालय के संयुक्त कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि छात्र बीएचयू की वेबसाइट www.bhuonline.in पर जाकर रेग्युलर एक्जामिनेशन पर क्लिक करना होगा। फिर एनटीए की ओर से दिए गए रोल नंबर का उपयोग कर इनरोलमेंट फार्म भरना है। इसके बाद उसका कनफर्मेशन हो जाने पर फार्म को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।