फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online attendance will be taken for students from class 9 to 12 in schools in varanasi

नया नियम: स्कूलों में 9 से 12 तक के छात्रों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, पोर्टल पर दर्ज करनी होगी उपस्थिति

Wed, 02 Jul 2025 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 9 से 12 तक के छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसका पालन सभी को करना होगा।  

विज्ञापन
Online attendance will be taken for students from class 9 to 12 in schools in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। यह नया नियम शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली में ही होगी, जिसे पहले ही लागू कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन


इसके तहत विद्यालयों को एक विशेष पोर्टल पर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। पहले केवल शिक्षकों के लिए ही ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य थी। अब छात्रों को भी इस प्रणाली के दायरे में लाने से विद्यालय प्रशासन को उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति का सटीक और त्वरित डेटा मिल सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा जो नियमित रूप से कक्षा में अनुपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जल पुलिस अलर्ट, लोगों से कर रही खास अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय सहायक सचिव साहेब सिंह यादव ने बताया कि परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पांच चरणों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से upmsp एप डाउनलोड कर एक के माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed