यूपी: मुर्गा खाने वालों का बिगड़ रहा स्वाद, नहीं सुधर रहे लहसुन और प्याज के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की बढ़ती कीमत ने नॉन वेज पसंद करने वालों का स्वाद बिगाड़ दिया है। हालत यह है कि बाजार में एक किलो मुर्गे के मांस से ज्यादा कीमत एक किलोग्राम प्याज और लहसुन की है। इसके चलते मांसाहारी भोजन के प्रति रुचि कम हुई है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को भी प्याज 80 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिका। वहीं, बॉयलर मुर्गा खड़ा प्रति किलो 100 से 110 रुपये और काकरेल मुर्गा खड़ा 130 से 140 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। इसी तरह से लहसुन भी शहर के अलग-अलग इलाकों में 175 रुपये से 210 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
इस बीच हरे प्याज की मांग लगातार बढ़ रही है और लोग इसे प्याज का सर्वोत्तम विकल्प मान कर 32 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं और कहीं किसी स्टॉल पर प्याज सस्ते दर से बिकते नहीं दिखा।
पहले रोज 15 किलो गोश्त आसानी से बेच लेते थे। प्याज और लहसुन के दाम बेतहाशा बढ़े तो अब छह किलो गोश्त बेचना भी मुश्किल हो गया है। ग्राहक बैठते ही पूछते हैं कि प्याज है या नहीं। - बिरजू यादव, रेस्टोरेंट संचालक, पहड़िया
प्याज की बढ़ी कीमत की वजह से रोजाना घाटा हो रहा है। ग्राहक को पुरानी कीमत में ही खाद्य सामग्री चाहिए। तेजी से बढ़ी प्याज और लहसुन की कीमत ने हमारा हिसाब गड़बड़ कर दिया है। - अभिषेक सिंह राजू, ढाबा संचालक, अमरा अखरी