{"_id":"5df9a4238ebc3e87bd3e5b3b","slug":"onion-come-from-south-africa-price-decrease-varanasi-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साउथ अफ्रीका के प्याज का पहड़िया मंडी में इंतजार, कम कीमत होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ अफ्रीका के प्याज का पहड़िया मंडी में इंतजार, कम कीमत होने की संभावना
Wed, 18 Dec 2019 09:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्याज।
- फोटो : अमर उजाला
प्याज का बढ़ता भाव थामने के लिए साउथ अफ्रीका से दस टन प्याज पहड़िया मंडी में आने वाला है। आढ़तियों के अनुसार, 25 दिसंबर तक पहली और 15 जनवरी तक चौथी खेप शहर पहुंचेगी।
हालांकि तुर्की और उज्बेकिस्तान से 30 टन प्याज पहड़िया मंडी पहुंच चुका है, लेकिन गुणवत्ता में बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है। जिन आढ़तियों ने तुर्की और उज्बेकिस्तान से प्याज मंगाया है, वह उसे औने-पौने दाम में निकालने की कोशिश में लगे हैं। स्वाद में कड़वाहट के कारण तुर्की के प्याज को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
80 से 90 रुपये प्रति किलो की खरीद के बावजूद यह 75 रुपये किलो के भाव भी नहीं बिक रहा है। आढ़तियों का मानना है कि साउथ अफ्रीका से आने वाले प्याज की गुणवत्ता तुर्की और उज्बेकिस्तान से बेहतर होगी। उधर, मंगलवार को शहर की विभिन्न मंडियों पांडेयपुर, अर्दली बाजार, शिवपुर, सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी, मंडुवाडीह सब्जी मंडी, सुंदरपुर और लंका सहित अस्सी की सब्जी मंडी में प्याज 90 से 120 रुपये किलो तक बिका।

मंगलवार को सुंदरपुर सब्जी मंडी में 120 रुपये किलो तक प्याज की बिक्री हुई। महुआ प्याज के प्रमुख आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि साउथ अफ्रीका से आने वाले प्याज की खेप का इंतजार किया जा रहा है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह और 15 जनवरी के बीच चार खेप आने की उम्मीद है।