{"_id":"660ee2ed06d13f68b40fbeb9","slug":"one-young-man-died-road-accident-in-varanasi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गई जान, डिवाइडर से टकराई थी बाइक; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गई जान, डिवाइडर से टकराई थी बाइक; मचा कोहराम
Thu, 04 Apr 2024 10:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:58 PM IST
सार
Varanasi News: बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते अपने बेटे को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
सुनील यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर थानाक्षेत्र में देर रात सरसवा रिंग रोड के समीप बाबतपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार की डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का नाम प्रत्युष यादव पुत्र सुनील यादव (18) निवासी लालपुर-पांडेयपुर स्वामी विवेकानंद कॉलोनी का रहने वाला था और उत्कर्ष बैंक में कर्मचारी था। देर रात बाबतपुर की शाखा से पांडेपुर स्थित अपने आवास जा रहा था कि डिवाइडर से टकराने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवपुर पुलिस ने परिजन को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन