फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One thousand schools of the district will get the gift of tab lab in varanasi

Smart Education: वाराणसी के एक हजार स्कूलों को मिलेगी टैब लैब की सौगात, बच्चों के मन से विज्ञान और गणित का डर होगा दूर

Wed, 29 Jun 2022 05:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
One thousand schools of the district will get the gift of tab lab in varanasi
स्कूली शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूल के बच्चों के मन से गणित और विज्ञान का डर भगाने के लिए ऑनलाइन गेमिंग से पढ़ाई कराने की तैयारी है। पहले चरण की शुरुआत कंप्यूटर सिस्टम वाले पांच अंग्रेजी व पांच हिंदी माध्यम के स्कूलों से जल्द होने वाली है। दूसरे चरण को लेकर शासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वाराणसी जिले के स्कूलों में टैब लैब सेटअप तैयार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मन से विज्ञान और गणित का डर निकाला जाएगा। दोनों विषयों की पढ़ाई कराने के लिए जिले के एक हजार स्कूलों में टैब लैब की सौगात दी जा रही है। ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सके । अधिकारियों की माने तो एक हजार स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
स्कूलों में टैब लैब बनने के साथ ही शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि शिक्षक बच्चों को टैब पर गेम के जरिए गणित और विज्ञान को बेहतर तरीके से समझा सकें। कुछ स्कूलों में टैब लैब सीएसआर फंड से तैयार किए जाएंगे, तो कुछ में शासन की ओर से धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खेलों के जरिए विज्ञान और गणित विषय की शिक्षा देने के लिए जिन स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है, वहां पर टैब लैब बनाने की तैयारी है। बच्चों के मन से दोनों विषयों के डर को निकाला जा सके। - राकेश सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed