{"_id":"648f195d36d842858709d3bc","slug":"one-thousand-people-will-do-yoga-in-vishwanath-dham-varanasi-news-c-20-vns1013-258002-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day 2023: काशी विश्वनाथ धाम में एक हजार लोग करेंगे योग, डीएम ने अधिकारियों से प्लान बनाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day 2023: काशी विश्वनाथ धाम में एक हजार लोग करेंगे योग, डीएम ने अधिकारियों से प्लान बनाने को कहा
Sun, 18 Jun 2023 08:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:25 PM IST
सार
इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बैठक कर अधिकारियों को लक्ष्य बनाकर माइक्रो प्लान प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर योग करते बटुक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बैठक कर अधिकारियों को लक्ष्य बनाकर माइक्रो प्लान प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही जानकारी दी कि मुख्य कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित होगा, जिसमें एक हजार से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में ब्लॉक बनाकर योग कराने के लिए नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी। छोटे बच्चों को योग कार्यक्रम में सम्मिलित करने की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी, जिनके लिए एक ब्लॉक तय किया गया है। योग कार्यक्रम में शामिल होने वालों को गेट नंबर चार से प्रवेश देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम और आयुष विभाग मिलकर शहर के पार्कों के साथ बेनियाबाग पार्क में भी योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास कराना सुनिश्चित करें। योग संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों को योग में सम्मिलित होने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाब चंद्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन