फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One thousand Namazis offered Namaz in Gyanvapi Complex

ज्ञानवापी परिसर में एक हजार नमाजियों ने अदा की नमाज

Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
One thousand Namazis offered Namaz in Gyanvapi Complex
ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार को जुमे की नमाज सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंजुमन मसाजिद कमेटी की अपील का असर साफ नजर आया और नमाजी सीमित संख्या में ही नमाज अदा करने पहुंचे। लगभग एक हजार नमाजियों ने ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। नमाजियों ने देश में खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के पहले से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिकांश नमाजी घर से ही वजू करके आए थे, हालांकि परिसर में भी वजू करने के लिए इंतजाम किया गया था। गेट नंबर चार के बाहर पिछले दिनों की तरह सुरक्षा व्यवस्था तो चाक चौबंद रही, लेकिन सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। ज्ञानवापी परिसर के गेट नंबर चार तक आने-जाने में किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं थी। जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। ज्ञानवापी परिसर से लेकर गेट नंबर चार तक सुरक्षा की व्यवस्था सख्त रही। नमाज के दौरान भी मीडिया को गेट नंबर चार तक जाने की अनुमति रही।
विज्ञापन

ढाई घंटे तक गेट नंबर चार से नहीं मिला प्रवेश
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वालों का नमाज के दौरान गेट नंबर चार से प्रवेश बंद रहा। लगभग ढाई घंटे तक गेट नंबर चार से श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिला और उनको बगल वाले गेट से प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed