{"_id":"626e7e45ddb834438d6fac6d","slug":"one-student-drowned-in-ganga-during-bath-and-three-were-rescued-who-came-varanasi-from-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्नान के दौरान गंगा में एक छात्र डूबा, तीन बचाए गए, प्रयागराज से छुट्टी मनाने आए थे पांच दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्नान के दौरान गंगा में एक छात्र डूबा, तीन बचाए गए, प्रयागराज से छुट्टी मनाने आए थे पांच दोस्त
Sun, 01 May 2022 06:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 May 2022 06:04 PM IST
सार
वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण एक छात्र डूब गया। उसके तीन साथियों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार को फिर एक हादसा हो गया। गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण एक छात्र डूब गया। बाद में उसकी मौत हो गई। उसके तीन साथियों के बचा लिया गया। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
मृतक छात्र प्रयागराज का रहने वाला था। वह अपने चार साथियों के साथ वाराणसी आया था। प्रयागराज स्थित छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय का बीएसई प्रथम वर्ष का छात्र टिंकू कुशवाहा (18) अपने साथी रितेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राज कुशवाहा और विष्णु सोनी (8वीं का छात्र) के साथ छुट्टी मनाने रविवार को बनारस दो बाइक से पहुंचा था।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे सभी तुलसी घाट पर गंगा स्नान करने लगे। कुछ देर बाद टिंकू कुशवाहा गहरे पानी में चला। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर वो भी डूबने लगे। 8वीं के छात्र विष्णु सोनी ने शोर मचाया तो स्थानीय मल्लाहों ने आननफानन गंगा में छलांग लगाई और तीन लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Trending Videos
टिंकू कुशवाहा का कुछ पता नहीं चला। मौक पर भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकान्त दुबे पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से टिंकू कुशवाहा का शव बाहर निकलवाया। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद से टिंकू के चारो दोस्त सहमे और रोते रहे।