फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One person died in bike collision with bus accident in mau up

यूपी: बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक की मौत, साथी की भी हालत गंभीर 

Tue, 28 Jul 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jul 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
One person died in bike collision with bus accident in mau up
demo pic

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के लारी पब्लिक स्कूल के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार की देर शाम बस के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज शहर के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हमीनपुरा मोहल्ला निवासी नसीम(35) और इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी फिरोज(30) एक ही बाइक से घर से शहर की ओर आ रहे थे। लारी स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि एक सरकारी बस की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



लोगों ने हादसे की सूचना दक्षिण टोला थाने की पुलिस को दी। थाने पर तैनात उप निरीक्षक संतोष ने दोनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को शहर के एक नर्सिंग होम में ले जा रहे थे कि रास्ते में ही नसीम की मौत हो गई। फिरोज को शहर के प्रकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर नसीम की मौत के बाद उसके परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

जानकारी पाकर पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोस्टमार्टम होने की अनिवार्यता बताते हुए परिवार वालों को पोस्टमार्टम कराने के लिए की सलाह दी, तब जाकर परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed