{"_id":"6a62715548bcb39bd50dc626","slug":"one-mm-of-rainfall-throughout-the-day-monsoon-likely-to-become-active-from-the-27th-varanasi-news-c-20-vns1056-1478328-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: महादेव की काशी में 27 से मानसून हो सकता है सक्रिय, अगले तीनों तक कोई अलर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: महादेव की काशी में 27 से मानसून हो सकता है सक्रिय, अगले तीनों तक कोई अलर्ट नहीं
Fri, 24 Jul 2026 03:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:06 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हालांकि आने वाले तीन दिनों दिनों के लिए किसी भी प्रकार की भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 27 से मानसून सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में 27 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। मानसून की द्रोणी उत्तर भारत की ओर खिसकने की संभावना है। फिलहाल, अगले तीन दिनों के लिए किसी भी प्रकार की भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले में सुबह और शाम हल्की बारिश हुई। यह एक मिलीमीटर से भी कम दर्ज की गई। वहीं, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन
जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ सकती है।
विज्ञापन
बताया कि बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मानसून की द्रोणी दक्षिण की ओर बनी हुई है और प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। 26 जुलाई से मानसून की द्रोणी फिर उत्तर की ओर खिसक सकती है। इससे 27 जुलाई से देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने और भारी वर्षा की संभावना बन रही है।