{"_id":"5e1b2d368ebc3e87f846ed51","slug":"one-lost-his-life-in-accident-due-to-the-turn-of-the-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत टैंपो चालक बन बैठा काल, वाहन हुआ अनियंत्रित फिर तो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत टैंपो चालक बन बैठा काल, वाहन हुआ अनियंत्रित फिर तो
Sun, 12 Jan 2020 07:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
AUDI AUTO ACCIDENT
- फोटो : self
वाराणसी के कपसेठी थाना के कुरू तिराहा कालिकाधाम पुल के पास रविवार को देर सांयकाल नशे में धुत टैंपो चालक की लापरवाही से वाहन पलट गया और उसके बाद फिर जो दर्दनाक मंजर सामने आया, उससे तो एक घर में मातम पसर गया। हादसे में दिलीप राजभर (25) की मौत हो गई, जबकि छोटेलाल राजभर (41) व चालक अनिल राजभर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि खैरा कछवां थाना निवासी दिलीप राजभर व छोटेलाल राजभर चालक अनिल राजभर के साथ रिश्तेदारी में धौकलगंज नंदलाल राजभर के यहां गए थे। तीनों ने ही खूब शराब पी रखी थी। जब वापस अपने गांव खैरा जा रहे थे, इसी बीच कपसेठी थाना के कुरू तिराहे के पास पहुंचे तो सामने से आर ही कार से बचने के चक्कर में टैंपो से चालक का नियंत्रण खो गया और असंतुलित होकर टैंपो पलट गया।
विज्ञापन