फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lost his life in accident due to the turn of the tempo

नशे में धुत टैंपो चालक बन बैठा काल, वाहन हुआ अनियंत्रित फिर तो

Sun, 12 Jan 2020 07:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 12 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
One lost his life in accident due to the turn of the tempo
AUDI AUTO ACCIDENT - फोटो : self

वाराणसी के कपसेठी थाना के कुरू तिराहा कालिकाधाम पुल के पास रविवार को देर सांयकाल नशे में धुत टैंपो चालक की लापरवाही से वाहन पलट गया और उसके बाद फिर जो दर्दनाक मंजर सामने आया, उससे तो एक घर में मातम पसर गया। हादसे में दिलीप राजभर (25) की मौत हो गई, जबकि छोटेलाल राजभर (41) व चालक अनिल राजभर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि खैरा कछवां थाना निवासी दिलीप राजभर व छोटेलाल राजभर चालक अनिल राजभर के साथ रिश्तेदारी में धौकलगंज नंदलाल राजभर के यहां गए थे। तीनों ने ही खूब शराब पी रखी थी। जब वापस अपने गांव खैरा जा रहे थे, इसी बीच कपसेठी थाना के कुरू तिराहे के पास पहुंचे तो सामने से आर ही कार से बचने के चक्कर में टैंपो से चालक का नियंत्रण खो गया और असंतुलित होकर टैंपो पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed