फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one lakh saplings—including Khair, Kauraiya Sindoor—planted in Varanasi youth showed enthusiasm

एक पेड़ मां के नाम: काशी में खैर, काैरैया और सिंदूर सहित 18.41 लाख पाैधे रोपे गए; युवाओं ने दिखाया उत्साह

Mon, 13 Jul 2026 03:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 03:43 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत खैर, कौरैया, सिंदूर समेत विभिन्न प्रजातियों के 18.41 लाख पौधे रोपे गए। अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता दिखा। वहीं, वाराणसी मंडल के तीन जिलों में कुल 2.10 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया गया। प्रशासन ने पौधों के संरक्षण और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
one lakh saplings—including Khair, Kauraiya Sindoor—planted in Varanasi youth showed enthusiasm
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सहित अफसरों ने लगाए पाैधे। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी में 18.41 लाख पाैधे रोपे गए। इनमें खास ताैर पर बनारसी पान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए खैर, काष्ठ खिलौना उद्योग के लिए कोरैया और महिला सशक्तीकरण के तहत सिंदूर जैसी विलुप्त प्राय प्रजातियों के पौधे  शामिल रहे। 

विज्ञापन


पौधरोपण महायज्ञ -2026 के अंतर्गत वन विभाग की ओर से केंद्रीय कारागार शिवपुर के पीछे वरुणा नदी के तट पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व वन कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि पाैधरोपण अभियान सफल रहा। इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह और डीएफओ निधि चौहान मौजूद रहीं। 

विज्ञापन

इस दौरान जिले में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया। इसमें सरकारी विभाग, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, जिला एवं पुलिस प्रशासन, न्यायालय परिसर, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों एवं उद्यमियों समेत विभिन्न वर्ग के लोगों ने पाैधे लगाए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास में अपनी बेटियों मैत्रेयी व मैथिली के साथ पौधरोपण किया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय और एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र ने जंसा थाने में पौधारोपण किया।
 
शिवपुर विधानसभा के मोकलपुर (ढाब क्षेत्र) में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों के साथ 500 पौधे रोपे, तो वहीं पिंडरा, सेवापुरी और आराजीलाइन विकासखंडों में हजारों पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए गए। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संजोई गौशाला और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के पीएन राजकीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। 

विज्ञापन

पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंडलीय व महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके सिंह ने दीनदयाल अस्पताल परिसर में चिकित्सकों संग 130 पौधे रोपे। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पौधारोपण  किया।

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने वृक्षो रक्षति रक्षितः के संकल्प के साथ पौधे रोपे, जबकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने एक छात्र-एक पेड़ नीति के तहत विद्यार्थियों को पौधे सौंपे। जगतपुर पीजी कॉलेज में भी 650 पौधे रोपे गए। एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी ने वाराणसी समेत चार जिलों में मोर्चा संभाला।

द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण किया और अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अली खां ने बेनियाबाग में मुस्लिम समाज की महिलाओं व पुरुषों के साथ पौधे रहे। हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने चेतगंज व कोतवाली में पौधे लगाए।

विज्ञापन

बांधे गए पाैधे
निगम की इस अनूठी पहल के तहत शहर के सभी आठों जोनल कार्यालयों पर पौधरोपण भंडारा आयोजित किया गया। इसमें लोगों को पौधे दिए गए। पहले दिन आठ जोन में हजारों पौधों का आम जनता के बीच निशुल्क वितरण किया गया।

जिला जज ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ जल बचाने का संदेश देते हुए कहा कि मीठे जल का संरक्षण मानवता के भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बार पदाधिकारी मौजूद रहे। 

आयुष मंत्री ने लगाया पौधा
आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने नारियल का पौधा लगाकर पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की अपील की। आयुष विभाग ने पूरे प्रदेश में एक जनपद-एक आयुष वाटिका योजना शुरू की जा रही है। इन वाटिकाओं में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, नीम, अर्जुन और बेल जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। उधर, दूरदर्शन केंद्र में भी पौधरोपण किया गया। 

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, राजा बाजार के पार्षद राजेंद्र यादव, आरएसएस के जितेंद्र गुप्ता सहित कई नागरिक उपस्थित रहे। चोलापुर के बबियाव स्थित कृषि विशेषज्ञ शैलेंद्र रघुवंशी के फार्म हाउस पर भी पौधरोपण हुआ। शैलेंद्र रघुवंशी ने एक पौधे के वृक्ष बनने तक पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाया।

2.10 करोड़ पौधे मंडल में रोपे गए
मंडल में एक दिन में कुल 2,10,54,900 करोड़ पौधे रोपे गए। इसमें वन विभाग ने 88,04,000 और अन्य 26 सरकारी विभागों ने 1,22,50,900 पौधे रोपे। वाराणसी वन प्रभाग में रविवार को 18.41 लाख, गाजीपुर में 54.73 लाख, जौनपुर में 60.73 लाख तथा चंदौली में 76.66 लाख पौधे रोपे गए।

मेयर ने मंडुवाडीह में पौधा रोपकर की शुरुआत
नगर निगम ने इस बार शहर में 1.17 लाख से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत रविवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मंडुवाडीह स्थित गणेश पोखरा पर 101 पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की। विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थलों पर 1,17,200 पौधे रोपकर हरियाली की मजबूत नींव रखी गई। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने ऋषि मांडवी तालाब, सारंग तालाब पर पौधे रोपे। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में 101 प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद मेयर ने अंबालिकापुरी कॉलोनी के पार्क में शीशम का पौधा रोपा। उधर सूजाबाद डोमरी में 53,200 और सारंग तालाब के पास 35 हजार पौधे लगाए। पार्कों में 4,000 पौधे रोपे गए हैं। विभिन्न कॉलोनियों, सड़कों के किनारे और हाईवे के दोनों तरफ 25,000 पौधे ट्री-गार्ड की सुरक्षा के साथ लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed