फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One killed, nine injured in accident on Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक की मौत, नौ घायल

Mon, 09 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
One killed, nine injured in accident on Purvanchal Expressway
मऊ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के समशाबाद गांव के समीप रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो चार पहिया वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए। जिला अस्पताल से चिकित्सक ने सात की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि दो लोगों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के जलालपुर निवासी जयशंकर (35) अपनी पत्नी नीतू शर्मा (32) और बेटी आकांक्षा (13) व आद्या (07) के साथ चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। चार पहिया वाहन अमर प्रकाश (29) निवासी केमरी थाना व जिला रामपुर चला रहा था। सभी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से घर की तरफ आ रहे थे। मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव के समीप सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इसमें जयशंकर की मौत हो गई। जबकि पत्नी नीतू व बेटी आकांक्षा व आद्या गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को मामूली चोटें आईं। दूसरे वाहन में बैठे अमरनाथ चौबे (42), विक्सित तिवारी (26), पंकज पांडेय (42) निवासी कंठपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी एवं छबिराज पांडेय (43) निवासी माहुल और अनुराग यादव (22) घायल हो गए। अनुराग यादव को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायलों को मंडलीय जिला अस्पताल आजमगढ़ लाकर भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने सात लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल वाहन चालक अमर प्रकाश व अनुराग यादव को उपचार कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed