फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One filed nomination from the northern assembly, silence in the remaining seven chambers

वाराणसी: उत्तरी विधानसभा से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन, बाकी सात कक्षों में सन्नाटा, पहले दिन महज दो पर्चे ही बिके 

Fri, 11 Feb 2022 01:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 01:22 AM IST
सार

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने आठों विधानसभाओं की स्थिति साफ नहीं की है। भाजपा की ओर से रोहनिया व सेवापुरी, सपा गठबंधन की ओर से उत्तरी व कैंट और बसपा की आठों विधानसभा की सूची का इंतजार है।

विज्ञापन
One filed nomination from the northern assembly, silence in the remaining seven chambers
nomination - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान की अधिसूचना बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने जारी कर दी। अधिसूचना जारी हाने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, मगर पहले दिन महज एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा 20 लोगों ने ट्रेजरी का चालान लिया और दो लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और 11 बजे से ही नामांकन कक्ष की ओर से पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी थी। पहले दिन 388 वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए दो दावेदारों ने पत्र लिया, मगर बहादुर आदमी पार्टी से चौकाघाट निवासी मोनू राय ने ही नामांकन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा पिंडरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह व आम आदमी पार्टी से अमर बहादुर पटेल ने चालान फार्म लिया। अजगरा से भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम, पूर्वांचल महापंचायत पार्टी से रीना देवी, रोहनिया से मौलिक अधिकार पार्टी से चंदिकेश, जन अधिकार पार्टी से शैलेंद्र ने फॉर्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपुल्स पार्टी से संजीव, वाराणसी उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल, कैंट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी से विधायक नील रतन पटेल, सपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह पटेल, सुनील पटेल, मनोज कुमार चौबे, योगीराज, शिवपुर से तीन और दक्षिणी से दो दावेदारों के नाम से कोषागार से चालान फार्म लिया गया। 

आज के बाद दो दिन नहीं होगा नामांकन

अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 14 से 17 फरवरी तक नामांकन के लिए दावेदारों के पास मौका होगा।
 
भाजपा प्रत्याशी एक दिन एक साथ करेंगे नामांकन

अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक दल अपनी रणनीति में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से जारी छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों को एक साथ एक ही दिन नामांकन कराने की योजना है। इसमें यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर सहित कई और दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। 

कांग्रेस ने साफ की स्थिति, बाकी में मंथन

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने आठों विधानसभाओं की स्थिति साफ नहीं की है। भाजपा की ओर से रोहनिया व सेवापुरी, सपा गठबंधन की ओर से उत्तरी व कैंट और बसपा की आठों विधानसभा की सूची का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed