{"_id":"5fc35e681ee6e424186d4bb5","slug":"one-died-in-truck-scooty-collision-accident-another-injured-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 29 Nov 2020 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में बरम बाबा के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने नेवढ़िया-मड़ियाहूं मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नेवढ़ियां निवासी दीपक मोदनवाल(30) अपने दोस्त टिंकू जायसवाल(26) के साथ रविवार की सुबह 11 बजे स्कूटी से किसी काम से मड़ियाहूं जा रहा था। शिवपुर बरम बाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
ट्रक के पहिए के नीचे आने से दीपक मोदनवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टिंकू जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मड़ियाहूं कोतवाल हरीनाथ भारती मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।