फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One died in juanpur by current during mariage one teenager also died in ghazipur

जौनपुर में करंट से युवक की मौत के बाद मातम में बदली शादी की खुशियां, गाजीपुर में भी किशोर की मौत

Tue, 30 Jun 2020 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Jun 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
One died in juanpur by current during mariage one teenager also died in ghazipur
demo pic

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के शेखजादा वार्ड प्रथम में शादी समारोह के दौरान डीजे से जुड़ा जनरेटर बंद करने गए युवक की करंट से मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शेखजादा प्रथम वार्ड में बाबूराम मौर्य की बेटी की सोमवार की रात शादी थी। समारोह के दौरान देर रात कुछ युवक डीजे चालू कर डांस करने लगे। उन्हें रोकने के लिए समारोह में शामिल होने आया नालापार निवासी रवीश कुमार शर्मा(30) डीजे से जुड़ा जनरेटर बंद करने गया।
विज्ञापन



जनरेटर को जैसे ही उसने हाथ लगाया, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक चार महीने पहले ही सऊदी से घर लौटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में हिमांशु शर्मा(13) की बिजली के खंभे से केबिल उतारते समय चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे बांस के सहारे केबिल उतार रहा था कि कटे हुए केबिल से उसका शरीर चिपक गया और वहीं गिरकर तड़पने लगा।

परिजन आनन- फानन में उसे लेकर सैदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशु का शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया। दो भाई और दो बहनों में हिमांशु सबसे छोटा था। माता- पिता सहित सभी भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed